KHABAR: एसडीएम ने महिला को धक्का दिया, कहा- चली जा, कलेक्टर से मिलने पर अड़ी थी, महिला आरक्षकों ने खींचकर बाहर किया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 5, 2025, 1:52 pm Technology

रतलाम - रतलाम में एसडीएम अनिल भाना ने एक महिला का हाथ पकड़कर उसे धक्का दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। एसडीएम ने महिला से कहा- जा चली जा। वीडियो में महिला आरक्षक भी महिला को खींचते नजर आ रही है। ये घटना मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस में हुई जनसुनवाई के दौरान हुई। महिला कलेक्टर से मिलने की जिद कर रही थी। एसडीएम अनिल भाना और तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने महिला को समझाने की कोशिश कर रहे थे। जब महिला नहीं मानी तो एसडीएम ने उसका हाथ पकड़कर उसे एक तरफ किया। समिति में चुनाव कराने की मांग कर रही थी महिला महिला का नाम अमरी बाई है। वह जलांद्रिया मलवासा की इंदिरा मत्स्योद्योग सहकारी संस्था की सदस्य हैं। वह पिछले एक महीने से समिति में चुनाव कराने की मांग कर रही हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में उसने यही मांग उठाई। जब अफसरों ने उसे बाहर किया तो वे चिल्लाने लगीं और कलेक्टर से मिलने की जिद पर अड़ गईं। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि 20 साल से समिति में चुनाव नहीं हो रहे और अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे। SDM बोले- व्यवधान पैदा कर रही थी एसडीएम अनिल भाना ने कहा- महिला आक्रोशित थी, अनावश्यक व्यवधान पैदा कर रही थी। समझाने की कोशिश की। बैठाकर बात की। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा- महिला की शिकायत पर जांच हो चुकी है। शिकायत निराधार है। महिला को समझाया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थीं। महिला ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए महिला का कहना है कि वह एक महीने पहले आई थी। कलेक्टर ने कहा था, कार्यवाही चल रही है। महिला का आरोप है कि समिति के चुनाव नहीं हो रहे हैं, घपले चल रहे हैं। जब से समिति बनी है तब से फर्जी वोटिंग होती है। 20 साल से एक ही अध्यक्ष है। अनुदान का पैसा आता है, वह भी अध्यक्ष नहीं देता है। पुराने विवाद की भी बात सामने आई साल 2012 में अमरी बाई ने खाराखेड़ी तालाब में सिंगाड़ा की खेती की थी, जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। अब तालाब का पट्टा किसी और को दिया गया है। महिला चाहती हैं कि उन्हें पट्टा वापस मिले और जुर्माने की राशि लौटाई जाए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });