नीमच - विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ईको क्लब पी.जी. कॉलेज-नीमच एवं वन परिक्षेत्र-नीमच, वन विभाग-नीमच के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के संकल्प के साथ पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपण पी.जी. कॉलेज के पीछे पर्यावरण पार्क में किया गया जिसमें छायादार एवं फलदार पौधो को रोपित किया गया। पौधा रोपण पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पी.जी. कॉलेज के छात्र, छात्राओ एवं एन.एस.एस. के छात्र, छात्राओ द्वारा हर्ष के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.प्रशांत मिश्रा प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर, महाविद्यालय नीमच, डॉ.पी.सी. पंवार, सह प्राध्यापक तथा महाविद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थी कु.काजल नागदा, काजल कुमावत उपस्थित थे।
साथ ही कार्यक्रम में उप वनमण्डलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड, वन परिक्षेत्र अधिकारी नीमच शरद जाटव, परिक्षेत्र सहायक-नीमच रमेश कुमार प्रजापति एवं अब्दुल सलाम उपस्थित थे।