नीमच | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट सीएआईटी (CAIT) की नीमच जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीय , सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं गोविंद दास असाटी जी की अनुशंसा पर नीमच जिले में नई टीम का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में ललित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष तथा निखार गोयल को प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संरक्षक दर्शन सिंह गांधी की सहमति से जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल एवं प्रदेश मंत्री निखार गोयल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।जिसमें
सचिव सुशील गट्टानी,
सहसचिव रीतेश मित्तल, विकास जैन जीटी (GT), शशि पोरवाल
उपाध्यक्ष विशाल जैन (ब्रोकर्स), सौरभ जिंदल
कोषाध्यक्ष राजेश सोनी
कार्यकारिणी सदस्य
प्रियेश अग्रवाल, आदित्य मेहता, संदीप दरक, राजदीप पोरवाल, रौनक मोटवानी, हर्षित बिंदल, गौरव चोहान, पराग सारडा, प्रशांत गोयल, सुनील नाहर, यशवर्धन जैन, युजवेंद्र भाटिया एवं डॉ. स्वप्निल वधवा।
इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त एवं व्यापारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।