नीमच | जिले के थाना नीमच सिटी क्षेत्र में जेतपुरा चौराहा के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त दिनांक 01-11-2025 को रात्रि 01:36 बजे हुई। सूचना प्राप्ति पर तक्ताल थाना नीमच सिटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह एवं पायलट ईश्वर खजुरिया तक्ताल मौके पर पहुँचकर बताया कि नरेंद्र पिता रमेशचंद्र धाकड़ उम्र 35 वर्ष निवासी श्रीनाथ नगर वार्ड क्रमांक 01 नीमच सिटी स्वयं की मोटर साइकिल से गिरकर घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को एफ. आर. व्ही. वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय नीमच पहुँचाया, जहाँ उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। डायल-112 की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।