*KHABAR : थाना कुकडेश्वर को गुम इंसान दस्तयाब करने में मिली सफलता, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS December 4, 2025, 7:22 pm Technology

नीमच | मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा चलाये जा रहे गुम इंसान दस्तयाबी के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसौदिया व अनुविभागीय अधिकारी शामेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुकडेश्वर मीमसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस थाना कुकडेश्वर टीम द्वारा थाना कुकडेश्वर के गुम इंसान के 42/25 में गुम इंसान को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 02.12.25 को सुचनाकर्ता फरीदा बी पति जाकिर हुसैन उम्र 40 साल नि. मोया थाना कुकडेश्वर द्वारा अपनी लडकी तनीषा ची की रात्री में बिना बताये घर से कही चली जाने की रिपोर्ट पर से थाना कुकडेश्वर पर गुम इंसान क्र 42/25 कायम कर जांच में लिया गया। दौराने जांच दिनांक 03.12.25 को गुम शुदा तनीषा बी को सकुशल दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही कर निराकरण किया गया है। महत्वपूर्ण योगदान उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भीम सिंह सिसौदिया व थाना कुकडेश्वर की टीम व सायबर सेल नीमच का महत्वपुर्णयोगदान रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });