*KHABAR : मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से मिली 12 नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी, लोक निर्माण विभाग ने जारी किए आदेश, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कर शुरू किए जाएंगे निर्माण, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS December 5, 2025, 11:51 am Technology

झाबुआ। कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने आदिवासी अंचल झाबुआ में 12 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है। इनकी कुल लागत 25 करोड़ 74 लाख 20 हजार रुपए है। इन सड़कों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू किए जाएंगे। दरअसल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंत्री निर्मला भूरिया को लोगों ने सड़कों की समस्या से अवगत कराया था। लिहाजा उन्होंने अपनी ओर से प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह को प्रेषित किए थे। साथ ही व्यक्तिगत रूप से उन्होंने सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई थी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने आदिवासी अंचल के लिए आवश्यक सड़कों पर मंजूरी की मोहर लगा दी। इस पर मंत्री भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है। विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता- विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। हम इसी विजन को लेकर कार्य कर रहे हैं। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निर्मला भूरिया, केबिनेट इन सड़कों को मिली मंजूरी 1. मार्ग: भगोर-हत्यादेली-पेटलावद मार्ग लंबाई: 12.81 किमी लागत: 320.25 लाख 2. मार्ग: झिरी- उमरकोट- देवली -मानसिया मार्ग एवं कुम्भाखेड़ी-फाटा मार्ग लंबाई: 9.90 किमी लागत: 247.50 लाख 3. जामली सामली मार्ग एवं धतुरिया पीठड़ी व्हाया आंबापाड़ा मार्ग लंबाई: 9.37 किमी लागत: 234.25 लाख 4. मार्ग: गंगाखेड़ी-मांडन मार्ग एवं रायपुरिया से सारंगी व्हाया सागड़िया मार्ग लंबाई: 8.84 किमी लागत: 221 लाख 5. मार्ग: पेटलावद रूपगढ़ हनुमान मंदिर मार्ग एवं नहारपुरा ख़िजड़ी चैनपुरी मार्ग लंबाई: 7.01 किमी लागत: 175.25 लाख 6. मार्ग: पिटोल ग्रामीण एस एच-47 का छूटा हुआ भाग लंबाई: 2.62 किमी लागत: 157.20 लाख 7. मार्ग: नरसिंहपुरा फाटक तलावली मार्ग एवं मदरानी-चौखवाड़ा मार्ग लंबाई: 4.60 किमी लागत: 115 लाख 8. मार्ग: पिथनपुर धमोई मार्ग लंबाई:3.98 किमी लागत: 110 लाख 9. मार्ग: पानकी झकेला व्हाया रोटला मार्ग लंबाई: 4.25 किमी लागत: 106.25 लाख 10.मार्ग: झाबुआ-जोबट रोड़ से धरमपुरी पहुंच मार्ग लंबाई: 2 किमी लागत: 300 लाख 11. मार्ग: ग्राम सुवापाट से राजकीय राज्य मार्ग 39 ए तक मार्ग निर्माण लंबाई: 2.20 किमी लागत: 275 लाख 12. मार्ग: सिविल अस्पताल से राजकीय राज्यमार्ग (अनंतखेड़ी फाटा) मार्ग लंबाई: 2.50 किमी लागत: 312.50 लाख

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });