*KHABAR : जिले में जल संरचनाओं पर बहते पानी रोकने 406 बोरी बंधान कार्य चिन्हित, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS December 5, 2025, 5:52 pm Technology

जलशक्ति अभियान एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले की सभी 243 ग्राम पंचायत में जन भागीदारी से जल संचयन के लिए 406 स्थानो पर बोरी बंधान के कार्य चिन्हित किए गए है, इसमें से 281 बोरी बंधान के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। जन भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्र में छोटी-छोटी संरचनाओ पर जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए पुराने बोरो में मिट्टी, रेती भरकर बहते पानी को रोकने हेतु बोरी बंधान का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग एवं जन भागीदारी से किया जा रहा है कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान तहत भी 982 जल संरचनाओं से 137500 ट्रेक्‍टर ट्रॉली मिट्टी निकालकर गहरीकरण का कार्य किया गया है। तालाबों से निकाली गई मिट्टी का 6000 से अधिक कृषको ने अपने खेतों में उपजाऊ मिट्टी के रूप में उपयोग किया गया है। अभियान के तहत 34 प्राचीन ऐतिहासिक कुए, बावडी का भी जीर्णोद्धार किया गया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });