नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा गत जनसुनवाई में अयोध्या बस्ती मनासा निवासी आवेदिका ममता बेवा शंकरलाल को बेटी निशा के उपचार के लिए रेडक्रास से एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ।ममता ने जनसुनवाई में कलेक्टर से अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति बताते हुए बेटी निशा के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था। इस पर कलेक्टर ने आवेदिका ममता को बेटी के उपचार के लिए रेडक्रास से तत्काल एक लाख रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की। डिप्टी कलेक्टर परांग जैन ने बताया कि रेडक्रास द्वारा ममता को स्वीकृत एक लाख रूपये की उपचार सहायता का भुगतान सम्बधित के खाते में आर.टी.जी.एस. द्वारा कर दिया गया है।