मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 125वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया । लोकप्रिय विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान में आज रविवार को श्रमदानी शिवना तट पर पहुंचे और नदी किनारे फैली गाजर घास को हटाने का कार्य किया । श्रमदानियों ने नदी के भीतर जमा गंदगी को भी बाहर निकाला, जो लगातार नदी के जल को दूषित कर रही थी। अभियान के दौरान सभी ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इसके साथ ही शिवना घाट पर चल रहे रंग-रोगन कार्य में भी श्रमदानियों ने सहयोग किया । घाट की दीवारों एवं सीढ़ियों पर रंगरोगन कर घाट को आकर्षक और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया । शिवना शुद्धिकरण अभियान के मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिवना केवल एक नदी नहीं, बल्कि शहर की आस्था और पहचान है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है व हर शहरवासी का कर्तव्य हे कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं । लाड़ ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में अब प्रति (रविवार) प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 125वे दिन श्रमदान करने वालों में समाज सेवियों में रमेश सोनी,राकेश जैन पिंटू,हेमराज खाबिया,शांतिलाल मेमावत,पंकज जैन,राजेंद्र नीमा,डोराना गांव से विष्णुलाल सोलंकी,दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय,ईश्वरलाल मालवीय,रामप्रसाद मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय,महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत,अनीता भदोरिया,कौशल्या त्रिवेदी,सुनीता माली,रेखा बैरागी,वर्षा धोसरिया कांग्रेसजन मे तरूण खिंची,राजनारायण लाड़,शैलेन्द्र गोस्वामी,विकास दशोरा,मनोहर नाहटा,रईस खान पटवारी,संजय नाहर,रमेश ब्रिजवानी,विश्वास दुबे,कमल दरखुनिया,अभिषेक पाटीदार,मोहनपुरी गोस्वामी,साबिर इलेक्ट्रिशियन,हिम्मत पोखरना,अजय सोनी, महेश गुप्ता,अंसार मेव,रमेश गुजराती,सोहनलाल धाकड़,अकरम खान,गणपत कुमावत,मोहम्मद आसिफ अंसारी,संजय बारेट,लालूराम खोईवाल,आमीन खान,दुर्गेश चंदेल,नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़ , कनिष्क सोनी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।