नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तिलस्वा घाट पर सिंगोली की ओर आ रही एक शिव शक्ति यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घाट उतरते समय मोड़ पर बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे से पहले ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूद गए। इस दुर्घटना में 25 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
घायलों को तत्काल सिंगोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
