गौ सेवा और गौ रक्षा को लेकर देशभर में एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में 27 जुलाई को पूरे भारत के 790 जिलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
नीमच जिले में भी इस अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यहां करीब 20 हजार लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है, जो भव्य यात्रा और गौ माता की झांकियों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे।
आयोजकों के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों से करीब 3 लाख लोगों के हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें ज्ञापन के रूप में सौंपा जाएगा।
मुख्य मांगों में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए केंद्र स्तर पर सख्त कानून बनाने की मांग शामिल है।
बता दें कि इससे पहले 27 अप्रैल को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, और अब 27 जुलाई को इसे बड़े जनसमर्थन के साथ दोहराने की तैयारी है।
