आज भक्तिमय रहेगा माहौल, तभी बनेगा हर काम… पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

MP44 NEWS June 1, 2025, 11:29 am Technology

मेष - आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह के समय शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सतर्क रहें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृषभ - आज संभल कर रहने की जरूरत है। कोई करीबी धोखा दे सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन नहीं लगेगा। बिजनेस को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं है। कोई भी बड़ा निर्णय आज लेने से बचें। सिर और जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन - आज का दिन मुश्किल हालात वाला है। सुबह के समय पड़ोसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। बिजनेस में अचानक से हानि हो सकती है। कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। इसके कारण मन में उदास रहेगी। जो बेरोजगार हैं, उन्हें और धैर्य रखने की आवश्यकता है। कर्क - आज का दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में विस्तार होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पिता से पैतृक संपत्ति में भी हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं। सिंह - आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सुबह के समय कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसके कारण मन दुखी रहेगा, किंतु दोपहर के पश्चात दिन अच्छा रहेगा। आज बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। कन्या - आज का दिन शानदार रहने वाला है। जातक अपनी तेज बुद्धि से कई रुके हुए काम पूरे कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार होगा। किसी पुरानी योजना को अमली जामा पहना सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इससे आगे चलकर प्रमोशन की राह खुलेगी। तुला - आज ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। सुबह के समय किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थल का निर्माण या गुप्त दान कर सकते हैं। आज बिजनेस में विस्तार होगा। किसी वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है, जिसमें निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपने प्लान किसी के साथ शेयर ना करें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। वृश्चिक - आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मनचाहा काम होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। भाई के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी जिम्मेदारी समझें और वाणी पर संयम रखें। धनु - आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मेहमान के आने से मन प्रसन्न होगा। आज अत्यधिक धन व्यय करने से बचें, अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार प्राप्त हो सकता है। जो काफी लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होगा। मकर - आज का दिन मिला-जुला परिणाम देगा। सुबह धार्मिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में भय उत्पन्न हो सकता है। किसी काम के बारे में सोचकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कुंभ - आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। बिजनेस में कोई पुरानी योजना आज लाभ देगी। व्यापार के संदर्भ में बाहर जाना पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मीन - आज का दिन ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। जातक सुबह के समय अनुशासन का पालन करेंगे। आर्थिक रूप से आज दिन अच्छा नहीं है। मन में तनाव महसूस कर सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });