नीमच - जिला खनिज कार्यालय नीमच में कार्यरत जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान अर्द्धवार्षिकी सेवा अवधि पूर्ण कर शुक्रवार 30 मई 2025 को सेवानिवृत्त हो गये है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिवार द्वारा सेवानिवृत्ति पर खान का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर एडीएम लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर डॉ.ममता खेड़े, राजेश शाह, एवं सभी डिप्टी कलेक्टर्स एवं जिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिला खनिज अधिकारी को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके जिले में गत एक वर्षीय कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ्य, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कलेक्टर खान को पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेट किया और कलेक्टोरेट परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संजय जोशी ने और अंत में सहायक खनिज अधिकारी गजेन्द्र डाबर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी खान के साथ किए गए कार्यो के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।