नीमच - नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शासन के आदेश अनुसार जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में भारत सरकार की अभिनव पहल “वूमन फॉर ट्री” वृक्षारोपण अभियान 5 जून से 31 अगस्त तक चलाया जावेगा। यह अभियान एनयूएलएम के पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहो के सहयोग से चलाया जावेगा।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका नीमच के एनयुएलएम अधिकारी प्रवीण आर्य ने बताया कि इस अभियान के तहत नपा अध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार के नेतृत्व में वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पौधारोपण हेतु स्थल का चयन किया जा रहा है
चयनित स्थल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं, जनप्रतिनिधि व पर्यावरणप्रेमी नागरिकों के सहयोग से सूची अनुसार 5 जून से 31अगस्त तक सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कर पौधों की सुरक्षा तय की जावेगी।