KHABAR: सांसद सुधीर गुप्ता को केंद्र सरकार ने सौंपी एक और बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े खबर

MP44 NEWS May 31, 2025, 3:01 pm Technology

भारतीय खाद्य निगम (FCI) मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बने मंदसौर - केंद्र सरकार ने सांसद सुधीर गुप्ता को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सुधीर गुप्ता को सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) मध्य प्रदेश राज्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की है। संसदीय कार्य मंत्री ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भारतीय खाद्य निगम की समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 36 सांसदों, 24 लोकसभा एवं 12 राज्यसभा सदस्यों की नियुक्ति की है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं रायपुर सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़, मनीष तिवारी को चंडीगढ़, जुगल किशोर शर्मा को जम्मू-कश्मीर, निशिकांत दुबे को झारखंड, पीटी उषा को केरल तथा संबित पात्रा को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश में यह जिम्मेदारी सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपी गई है। इससे पहले भी सरकार सांसद सुधीर गुप्ता को देश की कई महत्वपूर्ण समितियों का सदस्य एवं प्रभारी बना चुकी है। सरकार ने उन्हें लोकसभा आवास समिति, उद्घोषणा समिति, लोकसभा सचेतक सदस्य, लोकसभा चयन समिति, भारतीय लोक न्यास दिल्ली के अध्यक्ष, उद्योग संबंधी समिति सदस्य, वाणिज्य एवं उद्योग परामर्शदात्री समिति के साथ ही संसदीय क्षेत्र के मंदसौर, नीमच एवं रतलाम जिलों की विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुजरात सह प्रभारी के तौर पर वह संगठनात्मक कामकाज भी देख रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए सरकार ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) मध्य प्रदेश राज्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति मध्य प्रदेश में खाद्यान्न खरीद और खाद्य उत्पादों की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी। इसका काम खरीद प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों का अध्ययन कर सरकार को सिफारिशें देना है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने उन्हें बधाई दी है। सांसद सुधीर गुप्ता ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय संगठन का आभार जताया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });