म. प्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर सर के आदेश एवं निर्देश अनुसार नवांकुर संस्था "द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन" द्वारा सेक्टर नंबर 4 धनेरिया कला में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गांव में हुआ था, उनके पिता मनकोजी शिंदे थे जो पेशवा शासन में पाटिल के पद पर थे, उनका विवाह खंडेराव होल्कर से हुआ जो, मल्हार राव होल्कर के पुत्र थे, अहिल्याबाई हिंदू मंदिरों की महान अग्रणी और निर्माता थी, 13 अगस्त 1795 को इंदौर में उनका देहांत हो गया था, देवी अहिल्याबाई होल्कर से हमें प्रेरणा मिलती है महिला सशक्तिकरण की ऐसी महान आत्मा को प्रणाम इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष जे.के.भसीन, सचिव संजना ओझा,कोषाध्यक्ष श्वेता खत्री, सृष्टि जैन, वर्षा सोलंकी, प्रेमकुवर राठौर, निर्मला राठौर, सरिता सुनियो,पाखी अहीर वर्षा मैडम व अन्य महिलाएं शामिल हुई