KHABAR: जिले में अब तक औसत 147.8 मि.मी. वर्षा दर्ज, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 24, 2025, 2:46 pm Technology

नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 147.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 53.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 127.6 मि.मी., जावद में 175.0 मि.मी., सिंगोली में 163.9 मि.मी. एवं मनासा में 1.25 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 19 मि.मी.जावद में 77.5 मि.मी. एवं मनासा में 63 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 24 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 6.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में नीमच में 5.0, जावद में 8.0, मनासा में 7.0 एवं सिंगोली में 5.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });