नीमच - म.प्र.शासन वित्त मंत्रालय भोपाल द्वारा राज्य वित्त सेवा के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदस्थ वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी बृजमोहन सुरावत को संयुक्त संचालक प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। सुरावत की पदस्थापना नीमच में यथावत रखी गई हैं। जिला कोषालय कार्यालय नीमच में सुरावत की पदोन्नति पर आयोजित एक कार्यक्रम में सहायक कोषालय अधिकारी राजू मेहर एंव समस्त अधिकारी, कर्मचारियों ने सुरावत का स्वागत कर, उन्हें बधाई दी।