मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि जरूरी कामों के लिए आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए काम की शुरुआत के योग बन रहे हैं और व्यापार में लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
वृषभ
वृषभ राशि के जातक आज नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभदायक होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दिन का उत्तरार्ध अधिक व्यस्त रह सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को आज बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में फंस सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी भी नए व्यापारिक योजना की शुरुआत से बचें। आर्थिक जोखिम उठाने से हानि हो सकती है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, साथ ही स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक स्तर पर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। किसी पर अत्यधिक भरोसा नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह
सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। पुराने रुके कार्य पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। किसी नए कार्य की शुरुआत में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता प्राप्त हो सकती है।
कन्या
कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं और आप किसी बड़ी साझेदारी का हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सहयोग और मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खानपान संयमित रखें। आज कहीं बाहर जाने से बचें। किसी को उधार देना हानिकर हो सकता है। व्यापार में पुराने सहयोगी के कारण हानि संभव है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा जिससे थकान और तनाव बना रहेगा। लंबी यात्रा का योग है जो कुछ हद तक परेशान कर सकती है। पारिवारिक स्तर पर किसी प्रियजन के कारण विवाद हो सकता है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिकता से जुड़ा रह सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और वाहन या संपत्ति की खरीददारी हो सकती है।
मकर
मकर राशि वालों को आज का दिन घूमने-फिरने के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक प्रेम का वातावरण रहेगा। परिवार के सहयोग से किसी नए व्यापार या कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि अपरिचित व्यक्ति को धन उधार देने से बचें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी से विवाद संभव है। वाद-विवाद से दूर रहें वरना मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
मीन
मीन राशि के लिए आज का दिन सतर्कता की मांग करता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। किसी विशेष व्यक्ति से समाज या परिवार में टकराव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। हालांकि घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं जो प्रसन्नता का कारण बनेंगे।