KHABAR: जेसीबी चालक का दरांता से गला काटा, 10 टांके आए, रतलाम में सड़क पर गड्ढे भर रहा था, खेत मालिक ने काम रुकवाकर हमला किया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 13, 2025, 5:42 pm Technology

रतलाम - रोड के गड्‌ढे सही करने के दौरान खेत के पास जेसीबी चलाने से नाराज एक व्यक्ति ने जेसीबी चालक के गले पर दरांता से हमला कर दिया। इससे जेसीबी चालक का गला कट गया। गले के बीच सेंटर से थोड़ा दूर गला रेतने पर चालक की जान बच गई। नहीं तो उसकी मौत हो जाती। गले में 10 टांके आए है। घटना नामली थाने के कांडरवासा व बड़ौदा गांव के बीच शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है। जेसीबी चालक शैलेंद्र पिता राधेश्याम मईड़ा (30) निवासी बड़ौदा (नामली) कांडरवासा व बड़ौदा के बीच रोड से लगी कच्ची रोड पर गड्‌ढे में मुर्रम डालने का काम कर रहा था। कुछ किसान रास्ते को सही करवा रहे थे। जेसीबी चालक पल्दूना निवासी मनोज धाकड़ की जेसीबी लेकर गया था। रोड के पास खेतों में डले मुर्रम को समतल करने के दौरान खेत मालिक लोकेंद्रसिंह पिता रामसिंह निवासी कांडरवासा आया। चालक से रास्ते को लेकर विवाद किया। गाली गलौच करते हुए चालक के दाहिने तरफ (राइट साइड) दरांता से गले पर हमला कर दिया। गले पर कंठ तक दरांता जाने से बच गया। वरना मौके पर ही चालक की मौत हो सकती थी। गले में 10 टांके आए घायल को कांडरवासा निवासी जीवन पिता ज्ञानचंद जायसवाल बाइक पर बैठाकर नामली स्वास्थ्य केंद्र लाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से रतलाम रेफर किया। गले में करीब डेढ़ इंच अंदरूनी घाव हो गया। नामली पुलिस थाना घटनाक्रम व विवाद की जांच में जुटी है। नामली थाना सब इंस्पेक्टर केके सिंह पटेल ने बताया कांडरवासा व बड़ौदा के बीच में रोड से कच्ची रोड निकल रही है। गड्‌ढे की पूर्ति करने के लिए जेसीबी लगाई गई थी। आरोपी लोकेंद्रसिंह ने खेत के पास चल जेसीबी चालक को रुकवाकर विवाद कर दरांता से जानलेवा हमला किया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। रोड सार्वजनिक है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });