KHABAR: राजस्थान में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ-अशोक गहलोत, बोले-चिरंजीवी योजना बंद कर 25 लाख की जगह 5 लाख का इलाज दे रही सरकार, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 13, 2025, 7:04 pm Technology

निंबाहेडा - प्रतापगढ़ में आयोजित आक्रोश एवं संविधान बचाओ रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान सरकार पर हमला बोला। निंबाहेड़ा में रानीखेड़ा चौराहा स्थित चेतक होटल पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरन आंजना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपत धाकड़ और नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल मौजूद थे। नेताओं ने गहलोत को सूत की माला पहनाई और पचरंगी साफा बांधा। स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताई अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी चिंता जताई। कांग्रेस सरकार के समय चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज मिलता था। वर्तमान सरकार ने इसे बदलकर आयुष्मान आरोग्य योजना कर दी है। अब मरीजों को केवल 5 लाख रुपए की सहायता मिल रही है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ का पांच बार दौरा किया है। लेकिन जिले को अभी तक कोई बड़ी सौगात नहीं मिली है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जगपुरा, निंबाहेड़ा पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद मनोज पारख, एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख,गोपाल नरेडी, कांग्रेस मंडल कमेटी अरनिया जोशी अध्यक्ष आज़ाद बापू जाट, मंडल कांग्रेस कमेटी बाड़ी अध्यक्ष जीवन आजना, मंडल कांग्रेस कमेटी कनेरा अध्यक्ष कमलेश धाकड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });