KHABAR:- थाना जीरन को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 16, 2025, 1:52 pm Technology

नीमच - माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक कविता चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 102 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन वेन्यु कार कों जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। घटना का संक्षिप्त विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक कविता चौहान के निर्देशन मे जिले मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व मे दिनांक 14.06.2025 को रात्री में पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ वाहन चैकिग के एक वेन्यु कार क्रमांक जीजे 18 ईए 5414 का चालक वाहन को तेजगति से नाकाबन्दी तोड कर भागा। जिसे पिछाकर पकडा गया। वेन्यु कार क्रमांक जीजे 18 ईए 5414 से 06 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 102 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 17 लाख रूपये को जप्त किया गया एवं जप्तशुदा डोडाचुरा के सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है। नाम आरोपीः 01. सोहन लाल पिता हरिराम विश्नोई उम्र 32 साल निवासी भाटीप पमाना थाना करला जिला जालोद राज. जप्त सामग्री (1) 102 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10 लाख (2) वेन्यु कार क्रमांक जीजे 18 ईए 5414 किमती करिब 07 लाख सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक उमेश सादव थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });