KHABAR: नहर में ट्रैक्टर गिरा, किसान की मौत:क्रेन से बाहर निकाला वाहन, गरोठ के पास भानपुरा में खेत से लौटते वक्त हादसा, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 17, 2025, 2:07 pm Technology

गरोठ - गरोठ के पास भानपुरा में सोमवार शाम 4:30 बजे खेत से लौटते समय 42 वर्षीय किसान फूलचंद चौधरी का ट्रैक्टर नहर में जा गिरा। स्टीयरिंग सही से नहीं कट पाने के कारण यह हादसा हुआ। फूलचंद खरीफ की फसल बोने की तैयारी कर रहे थे। खेत की हकाई करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही भानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। उनके शव को सिविल हॉस्पिटल भानपुरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने क्रेन बुलाकर नहर से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। ट्रैक्टर के पीछे हकाई के औजार लगे हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });