KHABAR: निम्बाहेड़ा में निजी कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव, रात 8 बजे खाना खाकर निकला था घर से, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 15, 2025, 3:41 pm Technology

निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा के अटल नगर हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित एक खेत में बने पुराने कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान भीलवाड़ा जिले के आसींद निवासी 27 वर्षीय मोतीलाल मेघवंश के रूप में हुई है। मोतीलाल RUDIP प्रोजेक्ट से जुड़ी एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपनी पत्नी के साथ निम्बाहेड़ा में रहता था। बुधवार रात 8 बजे खाना खाकर घर से निकला था। रात 10 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिवार और कंपनी के कर्मचारी उसे खोजने निकले। मोबाइल की लास्ट लोकेशन घर के 500 मीटर दूर एक खेत पर लोकेशन ट्रेस हुई। मगर कहीं पर भी मदद नजर नहीं आ रहा था जिसके बाद रात भर आसपास एरिया में और ढूंढते रहे। गुरुवार सुबह 5:30 बजे कुएं में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थानाधिकारी संजय शर्मा ने एफएसएल टीम को भी बुलाया। शव को निकालने के लिए पहले जेसीबी मशीन का प्रयास किया गया। असफल होने पर हाइड्रो मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मोतीलाल का कोई बच्चा नहीं था। परिवार ने एक बच्ची को गोद लिया था। पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि यह मौत दुर्घटना थी या कोई अन्य कारण है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });