नीमच - महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आजीविका परियोजना का संचालन किया जा रहा हैं। इसी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ऐसी ही महिलाओं में शामिल है नीमच जिले के मोरवन में रहने वाली कोमल पंचोली, जिन्हें पार्लर दीदी भी कहा जाता हैं।
कोमल पंचोली की आर्थिक स्थिति समूह में जुड़ने से पूर्व अच्छी नहीं थी। आमदनी भी कम ही होती थी। जिससे परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
मोरवन की कोमल पंचोली ने आजीविका मिशन के तहत खाटूश्याम स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कम दर पर 30 हजार रूपये का ऋण लेकर ब्यूटी पार्लर प्रारंभ किया। इससे उसे हर महीने 7 से 8 हजार रूपये की आमदनी हो रही हैं।