KHABAR : तीर्थ यात्रा से मंदसौर लौट रहे एक ही परिवार के 16 लोग घायल, रतलाम 8 लेन हाईवे पर ट्रॉले में पीछे से घुसी मिनी बस, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 30, 2025, 2:00 pm Technology

नीमच | रतलाम से गुजर रहे दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर रेत से भरे ट्रॉले में पीछे से मिनी बस घुस गई। भिड़ंत से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में 16 लोग घायल है। तीन की गंभीर की हालत है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। घटना सुबह 7.30 बजे की है। दुर्घटना के बाद सभी घायल 8 लेन पर इस तरह बैठे रहे। गिरनार जी से दर्शन कर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, मंदसौर निवासी जैन परिवार के सदस्य रविवार को गुजरात में जैन तीर्थों के दर्शन करने गए थे। गुरुवार शाम 6 बजे गिरनार जी से दर्शन कर वापस निकले थे। वह सभी जगह रास्ते में रुकते-रुकते आ रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 7.30 बजे यह हादसा हो गया। 16 लोग घायल, 3 गंभीर डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि 8 लेन पर हड़सर के पास रेत से भरा ट्रॉला आगे चल रहा था। ट्रॉला चालक ने ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रही मिनी बस (ट्रैवलर) उसमे पीछे से जा घुसी। हादसे में 16 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। हादसे की जांच जारी है। यह हुए घायल गौतम पिता धीरज जैन (15) रमेश पिता बाबूलाल (55) लक्ष्मी पति नीलम मारू (50) दिनेश पिता कन्हैयालाल रांका (53) अक्षय पिता विमल चंद (40) क्लीनर आरिफ पिता बाबू (40) प्रतीक पिता प्रेमचंद (32) प्रमोद काकरिया (65) जितेंद्र पिता चौथमल (48) सीमा पति रितेश (30) दिव्या पति धीरज जैन (35) नव्या पिता रितेश (20) आलोक पिता मोहनलाल जैन (32) धीरज पिता प्रमोद (24) अरुण पिता नीलम जैन (40) रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल। सभी रांका और जैन परिवार के सदस्य जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार से है। मंदसौर के रांका परिवार के 2 और जैन परिवार के 13 लोग यात्रा पर एक साथ गए थे। मंदसौर से यह सभी रविवार को रवाना हुए थे। सबसे पहले गुजरात के शंखेश्वर तीर्थ गए। वहां से पालीताणा के बाद गिरनार जी आए थे। वापस रतलाम लौटते समय हादसा हो गया। जावरा की थी बस जिस बस से परिवार के सदस्य गुजरात यात्रा पर गए थे वह (डीडी01पी9942) जावरा के विजय दसेड़ा की थी। सूचना के बाद बस मालिक भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ड्राइवर कैलाश निवासी लुहारी मोहल्ला जावरा को चोट नहीं आई है। क्लीनर आसिफ को घायल हुआ है, उसे भी मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया है। रतलाम के जैन समाज के लोग पहुंचे हादसे की सूचना पर रतलाम के जैन समाज के प्रकाश लोढ़ा, प्रितेश गादिया, पियूष भटेवरा, अनुप सेठिया आदि मेडिकल कॉलेज पहुंचे। समाजजनों से मुलाकात की। परिजन वड़ोदरा लेकर जा रहे हादसे में अधिकतर लोगों के हाथ पैरों में चोटें आई है। तीन लोग गंभीर है, जिनमें रमेश पिता बाबूलाल को हेड इंज्युरी, लक्ष्मी पिता नीलम मारू को सिर-कमर और दिव्या पति धीरज जैन के पैर और कमर में लगी है। जिन्हें आईसीयू में एडमिट किया है। हादसे की सूचना पर मंदसौर से परिजन रतलाम पहुंच गए है। परिवार के पंकज संघवी ने बताया करीब 8 लोगों को वह वड़ोदरा इलाज के लिए लेकर जा रहे है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });