*KHABAR : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सीताराम जाजू कॉलेज में 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान व सायबर सुरक्षा सत्र आयोजित, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS December 11, 2025, 6:04 pm Technology

नीमच | कलेक्टर जिला नीमच हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच अमन वैष्णव के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सीताराम जाजू कॉलेज नीमच में 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम अभियान अंतर्गत जागरूकता सह सायबर सुरक्षा सत्र आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि नीमच अंकिता पंड्या द्वारा बताया गया कि सत्र में सहायक संचालक वैभव बैरागी ने अभियान का उद्देश्य,आवश्यकता व कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तारपूर्वक समझाई गई। संस्था जन साहस से मास्टर ट्रेनर विकास अहीर द्वारा बाल विवाह,विवाह की सही उम्र,चाईल्ड हेल्पलाइन,बाल सुरक्षा व जागरूकता संबंधित जानकारी छात्राओं से साझा की गई। सायबर सेल प्रभारी दीपक शिंदे,कुलदीप जी द्वारा सायबर फ्रॉड,डिजिटल अरेस्ट,सोशल मीडिया हैंडल में बरती जानी वाली सावधानियां व ऑनलाइन पेमेंट संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी नीमच नवीन दीपिका नामदेव द्वारा बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम,रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय तथा हेल्पलाइन नंबर की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आयोजन में प्रिंसिपल सीताराम जाजू कॉलेज प्रतिभा कालानी,कॉलेज के प्रोफेसर, छात्राएं एवं अन्य विभागीय अमला उपस्थित रहा। कार्यक्रम में विशेष सहयोग जिला परियोजना सहायक महेश कारपेंटर का रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });