नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 224.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 117 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 253.6 मि.मी., जावद में 223 मि.मी., सिंगोली में 260 मि.मी. एवं मनासा में 161 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 81 मि.मी.जावद में 145 मि.मी. एवं मनासा में 125 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।
जिले में 27 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 25.25 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में नीमच में 12, जावद में 19, मनासा में 12 एवं सिंगोली में 58 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।