KHABAR: मंदसौर में दिग्विजय सिंह का एकदिवसीय दौरा, महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए, कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 29, 2025, 3:08 pm Technology

मंदसौर - राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर मंदसौर पहुंचे। यहां वे महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत पशुपतिनाथ मंदिर से सटी शिवना नदी में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान में भाग लेकर की। राज्यसभा सांसद खुद यहां श्रमदान किया। समारोह के बाद दिग्विजय सिंह संजीत ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर धाकड़ के गांव खेड़ा पहुंचेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दिग्विजयसिंह सिंह के साथ मन्दसौर विधायक विपिन जैन, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, सोमिल नाहटा, जाहिर पठान, तरुण बाहेती, राघवेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य कांग्रेसजनों के आमजन शामिल हुए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });