*KHABAR : सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-चंद्रा , पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 17, 2026, 1:05 pm Technology

नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले की सभी नगरीय निकायों में प्रचलित योजनाओं, निर्माण कार्यो एवं करो की वसूली की समीक्षा की गई। बैठक में सभी सीएमओं एवं उपयंत्री उपस्थित थे। बैठक में सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र की शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. वेक्सीनेशन सुनिश्चित करें तथा वार्ड प्रभारियों को लक्ष्य आवंटित कर वेक्सीनेशन कराए । बैठक में नगरीय निकायों में अमृत 2.0 के निर्माण कार्यो को समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्यो की समीक्षा करे। निर्माण कार्य की रिर्पोट बनाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद डीकेन को निर्देशित किया गया। बैठक पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रस्तुत प्रकरण में नगरपालिका नीमच द्वारा लक्ष्य से अधिक प्रकरण बैंको में प्रेषित करने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। शेष नगरीय निकाय को आगामी 10 में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि जो निकाय 10 दिन में लक्ष्य पूर्ण नही करते है तो उन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए । प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अन्तर्गत नगर परिषद सिंगोली को आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराने तथा जिन नगरीय निकायों द्वारा आर.आर.सी. जारी कराई गई है उनको निर्देशित किया कि वसूली की कार्यवाही पूर्ण करे। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का कार्य अगले सप्ताह तक पूर्ण करे जो पात्र है उनको स्वीकृत करे जो अपात्र है उन्हे रिक्जेक्ट करे। बैठक में निर्देश दिए गए कि, सभी नगरीय निकाय नियमित रूप से सभी जल प्रदाय के स्त्रोतो की साफ सफाई कराए ।प्रत्येक मंगलवार को निकाय स्तर पर जल सुनवाई करे और पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें।सीएम हेल्पलाईन अन्तर्गत 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों का विशेष अभियान चला कर संतुष्टी के साथ निराकरण कराने के निर्देश भी दिए गए

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });