चीताखेड़ा के पास स्थित आवरी माता मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार मेले को और भी आकर्षक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।मेले में आने वाले दुकानदारों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया भी सम्पन्न हो चुकी है। प्रशासन द्वारा व्यवस्थित तरीके से स्थान चिन्हित कर दुकानों के लिए जगह दी जा रही है, ताकि भीड़भाड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो। दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है और दूर-दराज के व्यापारी भी अपनी दुकानें लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, मंदिर समिति और ग्रामीण मिलकर मेले को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा, पानी, बिजली और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हर साल की तरह इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में रौनक और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। न्यूज रिपोर्टर= सुनील चावड़ा