पुलिस अधीक्षक महोदय अंकित जायसवाल द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शुरू की गई अनुठी पहल थीम- जीवन रक्षा की सौगात सुरक्षा की दृष्टि से, पत्रकारगणों को वितरित किय गए निशुल्क हेमलेट वर्ष 2024 में मध्यकप्रदेश में कुल 56669 सडक दुर्घटनाएं घटित होकर 14791 लोगों की सडक दुर्घटना में मृत्यु हुई है जिसमें सडक दुर्घटना के समय 6541 लोगों द्वारा हेलमेट धारण न करने एवं 1929 लोगों द्वारा सीट बेल्ट धारण न करने से मृत्यु हुई है । इसी तरह जिला नीमच में वर्ष 2024 में कुल 368 सडक दुर्घटनाएं घटित होकर 120 लोगों की सडक दुर्घटना में मृत्यु हुई है । जिला नीमच में सडक दुर्घटनाओं में अत्यधिक मृत्यु दो पहिया वाहन चालको की हुई । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सडक दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम को निर्देशित किया गया कि चालानी कार्यवाही के साथ साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रोग्राम आयोजित करे ताकि आमजन में यातायात नियमों का पालन करने से कैसे जनहानी को कम किया जा सकता है । इसी तारतम्य में जिला युवा प्रेस क्लब नीमच होली व मिलन समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पत्रकारगणों को जन सहयोग से 40 हेलमेट निशुल्क वितरित किये गये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि प्रेस ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा कोई भी संदेश आमजनों तक आसानी से पहुचाया जा सकता है । पुलिस अधीक्षक महोदय की मंशा है कि किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में कोई व्यक्तिगत प्रोग्राम भी हो तो नीमच की जनता अपने प्रोग्राम में आए हुए अतिथियों को गिफ्ट के तौर पर हेलमेट देने की प्रथा शुरू करें जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और किसी की जान की रक्षा की जा सके। अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से धारण करे । आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है ।