नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव (ठेकेदार) एवं महिला कांग्रेस सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा ने बताया कि महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया एवं उज्जैन संभाग प्रभारी संजू भाटी अपने एक दिवसीय नीमच जिले के दौरा कार्यक्रम अंतर्गत कल 15 मार्च को नीमच आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी 15 मार्च को प्रातः 7:00 बजे रतलाम से कार द्वारा प्रस्थान करेंगी, जो 10:00 बजे नीमच पहुंचेगी। 11:00 बजे जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर आयोजित महिला सेवादल की बैठक में शामिल होंगी। दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस एवं सेवादल पदाधिकारी से भेंट एवं संगठन आत्मक चर्चा की जाएगी। दोपहर 1:00 बजे नीमच से कार द्वारा प्रस्थान करेगी और 5:00 बजे पुनः रतलाम पहुंचेंगी।