नीमच। अंबे माता आरोग्य आश्रम सेवा न्यास निपानिया में आयोजित वनोषधि आव्हान महायज्ञ के अवसर पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन का सम्मान किया गया।महायज्ञ के दौरान महामंडलेश्वर सुरेशानन्दजी शास्त्री गुरुजी ने राकेश जैन को शाल, श्रीफल और सम्मानपत्र भेंट कर उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। गुरुजी ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना अत्यंत पुण्य का कार्य है और ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा देते हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम में कई सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनमें रेवाराम जी, आरोग्य भारती मालवा प्रांत के अध्यक्ष विष्णुसेन कछावा, आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष अजय भटनागर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भटनागर, दिलीप मित्तल, ओमप्रकाश चौधरी, अंबा माता आश्रम न्यास अध्यक्ष शैलेन्द्र तोलानी, उत्सव जोशी, किशोर बागड़ी, महेश बैरागी, दिनेश मनावत और शांतिकुमार पौराणिक सहित बड़ी संख्या में गुरुजी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वनोषधियों के महत्व और आयुर्वेदिक परंपरा के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई