नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता महा संकल्प अभियान के तहत शासन के निर्देश पर 10 से 16 अप्रैल 2026 तक आयोजित स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के तहत बुधवार 15 अप्रैल को वार्ड नंबर 31 मे नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा की उपस्थिति में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टी आई टी कॉलोनी एवं राजस्व कॉलोनी की महिलाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर भूतेश्वर मंदिर पर स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होकर स्वच्छता पर आकर्षक रंगोली बनाई एवं वेस्ट टु वंडर आर्ट, का प्रदर्शन कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने जो महिलाएं स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर गिला -सूखा कचरा अलग-अलग कर ही कचरा वाहन में डालती है, उन महिलाओं का सम्मान भी किया। इस दौरान नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट और कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की जहीन खान भसीन, निकिता, खुशबू शर्मा, लखन व्यास एवं अन्य सदस्य के साथ ही वार्ड क्रमांक 31 की अनेक महिलाएं भी मौजूद थी।