KHABAR :सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्‍भीरता से ले-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 15, 2026, 5:40 pm Technology

नीमच 15 अप्रेल 2026, भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिऐ जिले में प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यकम दो चरणों में 15 से 17 अप्रेल 2026 एवं 23 से 25 अप्रेल 2026 का आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण सभी तहसील एवं नगरीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को पी.जी कॉलेज जावद में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्‍होने सभी प्रगणक एवं सुपरवाईजर को जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए इस प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने निर्देश दिये। कलेक्टर चन्द्रा ने बताया, कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एक मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। उससे पूर्व भी सभी नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से भी 16 से 30 अप्रेल 2026 तक अपनी जनगणना संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड जनणना अधिकारी जावद श्रीमती प्रीति संघवी एवं जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी नीमच संदीप घोरे उपस्थित थे। अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने नीमच तहसील भवन एवं पीजी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस मौके अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड चार्ज अधिकारी संजीव साहू एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी पराग जैन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला योजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन ने दी है। स.क्र./621/85/मालवीय/फोटो

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });