नीमच , कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खोर स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य, गर्म पका भोजन, वितरण, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति एवं दर्ज बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे छोटी डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करते हुए पाए गए। कलेक्टर चंद्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण करवाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच को दिए। साथ ही केंद्र परिसर में गार्डन विकसित करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खोर द्वारा 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किए जा रहे, अंकुर उपवन में पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम अचलावदा में पंचायत द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर का गहरीकरण करने, तालाब की पाल की ऊंचाई बढ़ाने, पाल की पिचिंग करवाने तथा अमृत सरोवर का सुव्यवस्थित निर्माण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। स.क्र./616/80/मालवीय/फोटो