KHABAR : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 15, 2026, 4:08 pm Technology

नीमच , कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन अमृत सरोवर के कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण स्थल की उपयुक्तता का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। संबंधित उपयंत्री ने अवगत कराया कि जेतपुरा का यह अमृत सरोवर 33 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। अमृत सरोवर की लंबाई 300 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर है। इस सरोवर का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अमृत सरोवर में लगभग 20,000 घन मीटर जल संग्रहित हो सकेगा, जिससे आसपास के गांवों में जल स्तर बढ़ेगा और ग्रामीणों को सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. कतीजा, सहायक यंत्री श्री महादेव प्रसाद कौशल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। स.क्र./619/83/मालवीय/फोटो

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });