नीमच।बाबा साहेब अम्बेडकर जी आज पूरे देश मे हर्प उल्लास के साथ मनाई गयी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने बताया अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब को माल्यार्पण कर उनको नमन किया उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में कमजोर, पिछड़े हुए वर्ग के लोगों के उत्थान एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिये महत्वपूर्ण कार्य किए "बाबासाहब भीमराव आंबेडकर (14अप्रेल1891-6दिसंबर 1956) को एक दलित नेता के रूप में जानना, उनके साथ न्याय नही है॥ वास्तव में वे एक महान समाज सुधारक, श्रमिकों एवं महिलाओं के अधिकारों के समर्थक, अद्भुत अर्थशास्त्री, विलक्षण विधिवेत्ता, योग्य शिक्षक, जागरुक राजनितिज्ञ, सत्य कहने वाले निर्भीक पत्रकार, प्रभावी लेखक, महान विद्वान, ४ विदेशी और ६ भारतीय भाषाओं में पारंगत, शिक्षा में कुल ३२ डिग्रियाँ अर्जित करने वाले, गहन विचारक, विभिन्न धर्मों के जानकार एवं निष्पक्ष अवलोकन कर्ता थे.जो पूरे जीवन, हिन्दु धर्म में व्याप्त छुआछूत और ऊंच नीच की विकृत परंपरा से लड़ कर विजय प्राप्त करते रहे॥ उन्होनें हिंदू धर्म की विसंगतियों पर ही नही वरन इस्लाम की कुरीतियों पर भी जम कर हमला बोला। और मुस्लिम लीग एवं भारत के विभाजन का भी तगड़ा विरोध किया॥ वास्तव में वे एक महान विभूति थे॥ ऐसे भारत रत्न, देश के पहले कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार "बाबासाहब" के जन्म दिवस के अवसर कार्यक्रम मे उपस्थित जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर इंदिरा ज्योति जिला समन्वयक ऐडवोकेट दीपा तंवर जिला महामंत्री शमीदा मीरजा पूजा यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ऐसे महापुरुष को समस्त महिला कांग्रेस व संपूर्ण भारत वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं शत् शत् नमन