*KHABAR : संघ शताब्दी वर्ष का बड़ा आयोजन नीमच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी 20 अप्रैल को संघ के तपोनिष्ठ भैया जी जोशी देंगे मार्गदर्शन, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 15, 2026, 8:43 pm Technology

नीमच। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किये जा रहे बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला में नीमच में प्रमुखजन गोष्ठी एवं मातृ शक्ति गोष्ठी का आयोजन 20 अप्रैल को होने जा रहा है। इस अवसर पर आरएसएस के पूर्व अखिल भारतीय सरकार्यवाह भैया जी जोशी मार्गदर्शन देंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघ चालक अनिल जैन ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ ने समाज की सृजन शक्ति को साथ लेकर विश्व पटल पर आदर्श प्रस्तुत करने वाला सशक्त, समर्थ, संगठित, समृद्ध भारत निर्माण करने का संकल्प लिया है। इस उद्देश्य के निमित्त समाज के प्रतिष्ठित, प्रभावशाली महानुभावों से संवाद करने के लिए नीमच में प्रमुखजन गोष्ठी और मातृ शक्ति गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। नीमच के टाउन हॉल में 20 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे से मातृ शक्ति गोष्ठी एवं संध्या 4 बजे से प्रमुखजन गोष्ठी में संघ के अ. भा. सरकार्यवाह भैया जी जोशी मार्गदर्शन देंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });