*KHABAR : मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का 30 मई को नीमच दौरा, कुकड़ेश्वर में करेंगे सम्मान समारोह में शिरकत, कुकड़ेश्वर में छात्र-छात्राओं व सेवानिवृत्त कर्मियों का करेंगे सम्मान, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 29, 2026, 8:20 pm Technology

नीमच । मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, म.प्र. शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला शाजापुर, नारायण सिंह कुशवाह 30 मई 2026 को नीमच जिले के प्रवास पर रहेंगे। दौरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: रात्रि 12:20 बजे* रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन नं. 17605 भगत की कोठी एक्सप्रेस से नीमच के लिए प्रस्थान। प्रातः 9:15 बजे नीमच रेलवे स्टेशन आगमन एवं सर्किट हाउस नीमच के लिए कार द्वारा प्रस्थान। प्रातः 9:20 बजे सर्किट हाउस नीमच आगमन एवं आरक्षित। प्रातः 11:00 बजे नीमच से कुकड़ेश्वर, मनासा के लिए प्रस्थान। प्रातः 11:40 बजे कुकड़ेश्वर आगमन। यहां हनुमंतिया रोड स्थित कुशवाह धर्मशाला में सकल कुशवाह समाज (कुश कल्याण मंच) द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात कुशवाहा दोपहर 3:00 बजे कुकड़ेश्वर से सांवरिया जी मण्‍डफिया धाम, जिला चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });