*KHABAR : सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 29, 2026, 8:40 pm Technology

नीमच/सिंगोली । तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल एवं टीम द्वारा शुक्रवार को सिंगोली स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में घरेलू गैस के 3 सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए। तहसीलदार पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। जब्त किए गए सिलेंडर दिनेश पिता वक्तावर सिंह की सुपुर्दगी में दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग दंडनीय अपराध है और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });