*KHABAR : पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 29, 2026, 8:57 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से प्रगति प्रस्तुत की। नीमच की उपलब्धियां: कलेक्टर चंद्रा ने FRS व आंगनवाड़ी संचालन में न्यूनतम 21 दिवस, अति गंभीर कुपोषित बच्चों के श्रेणी सुधार में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने पर टीम को बधाई दी। साथ ही आभा आईडी में प्रदेश में तीसरा, अपार आईडी में चौथा, गर्म पका भोजन वितरण में पांचवां, टेक होम राशन वितरण में दूसरा तथा शाला पूर्व शिक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सराहना की। संभाग में जिला सभी मानकों पर प्रथम रहा। कलेक्टर के प्रमुख निर्देश: 15 जून 2026 तक FRS, आभा आईडी, अपार आईडी का शेष कार्य पूर्ण करें। कोई भी बच्चा वजन से वंचित न रहे। सभी आंगनवाड़ियों में पोषण वाटिका तैयार करें व नियमित संचालन सुनिश्चित करें।सैम, मैम व अतिकम वजन के बच्चों का नामवार चिन्हांकन कर हॉट स्पॉट केंद्रों पर माह में एक बार स्वास्थ्य कैंप लगाएं। एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी के तहत समुदाय के सहयोग से कुपोषण दूर करें। NRC में बच्चों की नियमित भर्ती हो। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार करें। लापरवाह कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करें। गर्म पके भोजन व टेक होम राशन की नियमित निगरानी हो। वितरण न करने वाले समूहों पर कार्रवाई हो। बैठक में सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद, सहायक संचालक वैभव बैरागी, समस्त बीएमओ, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });