नीमच। शहर कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी सूची में युवाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए शिक्षित युवा सुशांत कालरा को नीमच शहर कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सुशांत कालरा लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सुशांत कालरा की नियुक्ति पर उनके युवा साथियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार जताया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक युवा कांग्रेस संगठन से जुड़ेंगे और पार्टी को मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद सुशांत कालरा ने कहा कि पार्टी