*KHABAR : सांसद गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 25, 2026, 7:12 pm Technology

नीमच | गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नीमच में एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। ग्राम सावनकुण्‍ड स्थित ऐतिहासिक बावडी नीमच पर राज्‍य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर की अगुआई एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की प्रेरणादायक मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन एक साथ उतरे। किसी ने झाडू, तसला थामा, किसी ने फावड़ा उठाया और किसी ने कुदाल संभाली। सब कतारबद्ध होकर बावडी की सफाई में जुट गए। यह दृश्य "मिले सुर मेरा तुम्हारा, तो सुर बने हमारा" की भावना को साकार कर रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का जिला प्रशासन ने आयोजन किया गया था। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाया जज्बा, मैदान में उतरकर थामा फावड़ा व तसला इस सामूहिक श्रमदान में  सांसद गुर्जर, जनपद अध्‍यक्ष शारदा बाई धनगर, प्रेमसिह परिहार, व जनअभियान परिषद के वालिन्टियर्स, जनप्रतिनिधियों ने कंधे से कंधा मिलाकर बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। वहीं प्रशासनिक मोर्चे पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, जनपद सीईओ आरिफ खान,जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक विरेन्‍द्र सिह ठाकुर, सहित अनेक अधिकारी भी पूरे जोश के साथ श्रमदान की इस कतार में शामिल हुए। इनके साथ आम नागरिक भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बने। सामूहिक श्रमदान ने दिया जल संरक्षण का सशक्त संदेश इस आयोजन ने एक बड़ा संदेश दिया। जब शासन और समाज मिलकर चलते हैं, तो बदलाव जरूर आता है। प्राचीन बावड़ी की यह सफाई केवल एक बावड़ी को स्वच्छ करने का प्रयास नहीं था। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जल धरोहरों को सहेजने का संकल्प था। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ऐसे आयोजन समाज में जल संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। साथ ही सहभागिता, एकजुटता और पर्यावरण चेतना को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });