नीमच जिले में जल संरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्रोत पूजन, स्वच्छता अभियान, भजन संध्या और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली महिलाओं का स्वागत व सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने जल संरक्षण को भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी से जल बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन अध्यक्ष रामसिंह यादव, सचिव नितिन यादव, शशि परिहार, मीनू त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, सरपंच लीलाबाई माली 