*KHABAR : अरनिया कुमार स्थित एक फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, फर्म में मिले अखाद्य सल्फर, हाइड्रा जैसे केमिकल, फर्म सील, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 22, 2026, 6:14 pm Technology

नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम अरनिया कुमार, नीमच स्थित एक फर्म पंकज कुमार नीरज कुमार का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई का विवरण:निरीक्षण के दौरान फर्म के परिसर में अखाद्य पदार्थ सल्फर, हाइड्रा आदि केमिकल पाए गए। जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने से जप्‍त कर,नियमानुसार जांच उपरांत टीम द्वारा फर्म को तत्काल सील करने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीएम नीमच संजीव साहू, तहसीलदार नीमच नगर संजय मालवीय एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने स्पष्ट किया है, कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट या अखाद्य केमिकल का भंडारण/विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सतत जारी रहेगी। आमजनो से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। यह जानकारी तहसीलदार नीमच नगर संजय मालवीय ने दी हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });