नीमच जिले में नए एसपी राजेश व्यास के आते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है… और इसी कड़ी में मनासा से एक बड़ी खबर सामने आई है।
यहां पुलिस ने एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी दुर्गाशंकर को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए…
लेकिन असली खुलासा तब हुआ जब पूछताछ में आरोपी ने गांव के ही एक शख्स नानालाल सिकलीगर का नाम लिया। पुलिस ने जब उसके घर पर दबिश दी तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था—पूरा सेटअप, मशीनें और हथियार बनाने का सामान मौजूद था।
कार्रवाई में पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यहां बने हथियार राजस्थान तक सप्लाई किए जा रहे थे… यानी मामला अब अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ता नजर आ रहा है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है… और उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।
