*KHABAR : नीमच परिश्रम वह चाबी है जो सफलता के सारे द्वार खोलती है, कांग्रेस सेवादल फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 19, 2026, 5:30 pm Technology

नीमच। सफलता उसी के कदम चूमती है जो परिश्रमी, मेहनती और लक्ष्य को साधने में निपुण हो। छोटे-छोटे बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले तो नीमच की धरती पर भी मेराडोना, मैसी, रोनाल्डो पैदा हो सकते हैं। परिश्रम वह चाबी है जो सफलता के सारे द्वार खोलती है। उक्त उदगार कांग्रेस फुटबाल प्रशिक्षण शिविर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की अध्यक्ष आभा विनायका ने व्यक्त किये। प्रशिक्षण शिविर में पार्षद भारत अहीर, अंजना सोनकर, हुसैन कारपेंटर, राकेश सोनकर, सलीम भाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम भगवान, अंजलि जैन का स्वागत कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष आशा सांभर, बेबी मेहरा, इलियास भाई, अनिल विनायका, भुवन सिंह लतीफ पठान ने किया। वरिष्ठ नेता राधेश्याम भगवान ने कहा कि प्रशिक्षण अच्छे प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में होगा तो वह हीरे की तरह उसकी प्रतिभा को चमका देगा। सलीम भाई ने कहा कि सेव गर्ल ने वहां कार्य कर दिखाया है जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं नहीं कर पाती है। मैं सेवा दल को बधाई देता हूं। फुटबॉल कोच मयंक सैनी को सेवा दल द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और शिविर निदेशक अनिल चौरसिया ने कार्यक्रम संचालक और आभार लतीफ पठान ने माना

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });