नीमच | देश में पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बीच… नीमच-मंदसौर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां बात सिर्फ कही नहीं गई… निभाई भी गई।
सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने जन्मदिन को भीड़ और शक्ति प्रदर्शन से दूर रखते हुए, उसे एक संदेश में बदलने की कोशिश की। दिन की शुरुआत मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर से हुई… और फिर वे नीमच के हरकियाखाल बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां परिवार के साथ पूजा कर जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाया।
लेकिन असली बात सिर्फ दर्शन नहीं… फैसला था। सांसद ने पहले ही साफ कर दिया था — कोई भी समर्थक गाड़ी लेकर न आए… क्योंकि हर जन्मदिन पर सैकड़ों गाड़ियों का आना… सीधे-सीधे पेट्रोल की बर्बादी है।
यानी एक तरफ देश स्तर पर अपील… और दूसरी तरफ उसी अपील को जमीन पर उतारने की कोशिश।
जहां आमतौर पर जन्मदिन “भीड़ दिखाने” का मौका होता है…
वहीं यहां “भीड़ रोकने” का संदेश दिया गया।
अब सवाल यही है —
क्या ये पहल सिर्फ एक दिन का संदेश बनकर रह जाएगी…
या सच में पेट्रोल बचत की आदत में बदलेगी?